नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। चोरी की बाइक से राहगीरों का मोबाइल झपटकर फरार होने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, तीन मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद और चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार देर रात सेक्टर-62 क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर तीन संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना दी। पुलिस टीम ने पीछा किया और सेक्टर-62 के सामने बाइक को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसलने के बाद तीनों को पकड़ लिया गया।पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम रोहित, जब...