Noida News: चोरी की बाइक से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, सितम्बर 8 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में चोरी की बाइक से मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले दो वर्षों से चोरी और स्नेचिंग कर रहे थे। आरोपी अब तक 50 से अधिक वारदात कर चुके हैं। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना पर तीनों आरोपियों को सेक्टर-28 की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान 20 वर्षीय आशु कुमार, 19 वर्षीय मन्नू कुमार और 32 वर्षीय नावेद खान के रूप में हुई। आशु और मन्नू बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के कनौना गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग स्थानों पर रह रहे हैं। नावेद खान बुलंदशहर के खानपुर का निवासी है。
गिरोह की गतिविधियाँ पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.