Noida News: चोरी की बाइक और चाकू समेत बदमाश दबोचा
नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 20 वर्षीय चिरंजीत के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक और एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोसाइटी और सेक्टरों के बाहर रेकी कर बाइक चोरी करता था। विरोध होने पर लोगों को डराने के लिए चाकू रखता था। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और साथियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.