Noida News: चोरी की बाइक और चाकू संग दो नाबालिग गिरफ्तार
नोएडा, नवम्बर 15 -- Noida News: नोएडा। फेस-3 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पर सवार दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम सेक्टर-71 के सर्विस रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। एक की उम्र 15 जबकि दूसरे की उम्र 16 साल है। एक आरोपी बुलंदशहर का जबकि दूसरा गौतमबुद्धनगर का निवासी है। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। जांच में मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो-तीन दिन पहले गाजियाबाद के चोरोपुर गांव से बाइक चोरी की थी। उसकी नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.