नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने घर में चोरी करने वाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला जिस घर में सहायिका का काम करती थी, वहीं से उसने पति के साथ मिलकर करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी किए थे। पुलिस ने दोनों को नोएडा सिटी सेंटर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के गहने बरामद किए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के सीतलकुची निवासी 28 वर्षीय नजमा परवीन और उसके पति 32 वर्षीय इकरामुल मियां के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में सेक्टर-49 क्षेत्र के अगाहपुर गांव में किराये के मकान में रह रहे थे। पूछताछ में नजमा ने पुलिस को बताया कि वह एक घर में मेड का काम करती थी। इसी दौरान उसने पति के साथ मिलकर वहां रखे आभूषण चोरी किए। मामले में पीड़ित की ...