Noida News: चैंपियंस कप में फुटबॉल खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। फादर एग्नेल चैंपियंस कप का समापन हो गया। फुटबॉल टूर्नामेंट में क्षेत्रभर से विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-15 से लेकर 40 आयु वर्ग तक खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया। अंडर-18 वर्ग के फाइनल मुकाबले में एन्शिएंट फुटबॉल क्लब ने रोहिणी फुटबॉल क्लब को पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट के समापन समारोह में फादर रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, खेल भावना और उत्साह की सराहना की। इसके बाद उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर चैंपियनशिप में एमेनिटी-एस्टर का दबदबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.