Noida News: चेन और मोबाइल लूट की 60 से अधिक वारदात करने वाला लुटेरा मुठभेड़ में घायल
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-18 में शुक्रवार रात सेक्टर-20 थाने की पुलिस से दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी अब तक 60 से अधिक वारदात कर चुके हैं और उनके खिलाफ 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात डीएलएफ तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग के सामने झाड़ियों के पास पहुंच गए। वहां बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.