नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ऐच्छर में एक दुकानदार और स्कॉर्पियो सवार युवकों के बीच चिकन के रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। दुकान बंद होने पर आरोपी दोबारा पहुंचे और तोड़फोड़ की। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऐच्छर में एक दुकान पर स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक सोमवार की रात चिकन खाने के लिए पहुंचे। दुकानदार ने युवकों को चिकन दिया और वह दुकान के बाहर अपनी गाड़ी में बैठकर चिकन खाने लगे। दुकान बंद करने का समय हो रहा था, इसलिए दुकानदार ने रुपये की मांग की। इसी बात को लेकर दुकानदार उबेद और युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आर...