नोएडा, जुलाई 20 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ के एक हार्डवेयर कारोबारी का 12 साल पुराने भरोसेमंद चालक ने विश्वास तोड़ दिया। परिवार के साथ नोएडा खरीदारी करने आए कारोबारी की कार से चालक नौ लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर महज दो दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली। खरीदारी के दौरान वारदात को अंजाम दिया

घटना का विवरण एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी कारोबारी सुधीर बंसल 18 जुलाई को परिवार के साथ नोएडा के एक मॉल में खरीदारी करने आए थे। उनके साथ चालक कपिल भी मौजूद था। कारोबारी ने नौ लाख रुपये से भरा बैग कार में रखा था। परिवार के मॉल में जाने के दौरान चालक मौका देखकर बैग लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर...