Noida News: चार हजार बच्चों ने अपनी कल्पनाओं के रंग भरे
नोएडा, नवम्बर 26 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। नोएडा सेक्टर 33 स्थित चिल्ड्रेन पार्क गुरुवार को रंगों, कल्पनाओं और रचनात्मकता से सराबोर रहा। नोएडा लोक मंच एवं नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नोएडा चित्रकला उत्सव 5 इंद्रधनुष अंतर्विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दिल्ली-एनसीआर के कुल 116 विद्यालयों के बच्चों सहित चार हजार प्रतिभागी शामिल हुए। उनमें शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे। चित्रकला प्रतियोगिता ने एक बार फिर संदेश दिया कि कला की न कोई उम्र है, न कोई सीमा-हर व्यक्ति को अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलना चाहिए। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों ने अपने विचारों, कल्पनाओं और सामाजिक संदेशों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। आयोजन की विशेषता रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.