नोएडा, सितम्बर 29 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर ठगों ने अलग-अलग लोगों को निशाना बनाकर 27.96 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत और एनसीआरपी पर दर्ज शिकायतों के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। ठगी के ये मामले नोएडा और गौतमबुद्धनगर से जुड़े हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- चार लोगों से 28 लाख रुपये की ठगीपहला मामला पहले मामले में सेक्टर-83 निवासी राजेश मिश्रा से ऑनलाइन ठगी की गई। शिकायत के अनुसार उनके साथ 6.08 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में सेक्टर-113 निवासी अग्निस्वर मुखर्जी से 5.08 लाख रुपये की ठगी हुई। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की यह घटना आठ अप्रैल 2025 की है। यह भी पढ़ें- Noida News: जालस...