नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: रबूपुरा। गांव आकलपुर में बिजली आपूर्ति के लिए लगा एक ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फूंका पड़ा है। जिसको कई बार शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा बदला नहीं गया है। उधर इस वजह से पूरे मोहल्ले की आपूर्ति ठप पड़ी है, भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की समस्या ग्रामीण महेश भाटी, करतार सिंह, नरेश भाटी, वेद प्रकाश, महेंद्र आदि ने बताया कि उनके गांव आकलपुर में शनिदेव मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर पिछले गुरुवार को जल गया था। जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। रबूपुरा विद्युत उपकेंद्र पर फोन द्वारा इसकी सूचना दी गई। ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए लिखित शिकायत की गई।

विभागीय आश्वासन मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने जल्द ट्रांसफार्मर को बदलने का आश्वासन दिया। लेकिन चार दिन...