Noida News: चार्ज हो रहे ई रिक्शा में करंट आने से युवक की मौत
नोएडा, सितम्बर 8 -- Noida News: रबूपुरा। चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में करंट आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। जानकारी अनुसार गांधी नगर कॉलोनी निवासी रिहान अपने दोस्त से मिलने उसके घर जा रहा था। गली में चार्जिंग पर लगे एक ई-रिक्शा से उसका हाथ छू गया। ई-रिक्शा में करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आकर रिहान बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे नोएडा भेज दिया। ग्रेनो स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।सुनील कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.