Noida News: चाकू लेकर घूम रहा संदिग्ध पकड़ा
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एनआईबी चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद निवासी 19 वर्षीय अर्पित सिंह के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर वह भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी चाकू रखने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास पता कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.