नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शनिवार रात सेक्टर-96 के ग्रीन बेल्ट के पास से चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय शिवम सिंह के रूप में हुई है। वह प्रयागराज के हंडिया का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-45 स्थित सदरपुर में किराए पर रहता है। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस की टीम सेक्टर-96 अंडरपास के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने ग्रीन बेल्ट के पास संदिग्ध युवक के मौजूद होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसकी जींस की जेब से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शौक के लिए चाकू रखता है। आरोपी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...