नोएडा, अक्टूबर 14 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। छिजारसी कॉलोनी में आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले पर रुपये के लेनदेन में चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को सेक्टर-63 थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दूसरी ओर, घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि छिजारसी कॉलोनी में राहुल दुकान पर आयुर्वेदिक दवा बेचता है। छिजारसी कॉलोनी में तिकोना पार्क के पास ही जिला कासगंज के जासमई गांव निवासी रेहांशु सिंह भी रहता है। वह एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में नौकरी करता है। नौ अक्तूबर की शाम वह राहुल की दुकान पर दवा लेने के लिए गया था। इसी दौरान दवा के भुगतान को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रेहांशु गाली-गलौज करते हुए घर चला गया। घर से सब्जी काटने वाला च...