Noida News: चाकू के साथ युवक दबोचा
नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-123 स्थित श्मशान घाट के रास्ते पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी 24 वर्षीय अनिल उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। सेक्टर-113 थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर तेजी से पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की दाहिनी जेब से लोहे का चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ विवाद और झगड़े की आशंका में चाकू रखता है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास पता कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.