Noida News: घेवर में कॉकरोच निकला, स्वास्थ्य विभाग से शिकायत
नोएडा, अगस्त 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दनकौर निवासी व्यक्ति ने घेवर में कॉकरोच मिलने पर मिठाई विक्रेता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धनौरी गांव निवासी विजयपाल ने वायरल वीडियो में बताया कि उन्होंने मंगलवार शाम दनकौर कस्बे स्थित मिष्ठान भंडार से पांच किलो घेवर और दो किलो गुजिया खरीदी थीं। घर पहुंचने पर घेवर में कॉकरोच दिखाई दिया। उनका आरोप है कि वह शिकायत लेकर दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय पल्ला झाड़ लिया।विजयपाल सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत जिले के अन्य संबंधित अधिकारियों से इस मामले की शिकायत कर जांच और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.