नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-41 स्थित एक घर से बदमाश लाखों रुपये के गहने और 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह 15 अक्तूबर को परिवार के साथ प्रयागराज गए थे। वह 18 अक्तूबर की सुबह घर लौटे तो बेडरूम की अलमारी खुली मिली। जांच करने पर गहने, नकदी और अन्य सामान गायब मिला। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो 15 अक्तूबर की शाम बदमाश घर में घुसा नजर आया। वह सामान चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...