Noida News: घर से खेत की तरफ जा रहे युवक को रास्ते में रोक कर पीटा
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में घर से खेत की तरफ जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन सगे भाइयों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अच्छेजा गांव में शोभित परिवार के साथ रहता है। शोभित ने पुलिस को बताया कि वह 11 अक्तूबर को अपने घर से खेत की तरफ जा रहा था। वह संदीप के घर के समीप पहुंचा तो संदीप, उसके भाई अनिल और अजय ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज की और बुरी तरह पीटा। ग्रामीणों ने किसी तरह उनको बचाया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.