Noida News: घर में पूजा के बाद गणपति को विदाई दी
नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। गणेश चतुर्थी के बाद सोमवार को शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन किया गया। सेक्टर-25 स्थित मोदी मॉल के पास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए कुंड में आसपास के सेक्टरों के लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया। श्रद्धालु घरों में पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश प्रतिमाओं को विदाई देकर कुंड तक लेकर पहुंचे। सेक्टर-30 स्थित निठारी निवासी सुनीता अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन करने पहुंची। उन्होंने बताया कि घर में गणपति की स्थापना कर करीब सात दिन तक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद परिवार के साथ गणपति को विदाई देने के लिए विधि-विधान से पूजन कर, परिवार के सदस्य प्रतिमा को लेकर सेक्टर-25 के कुंड पहुंचकर प्रतिमा का विसर्जन किया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सातवें दिन गणपति को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.