Noida News: घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता संवाददाता। फेज-2 कोतवाली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बुलंदशहर के ककोड़ निवासी 30 वर्षीय चांद के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के गहने, 5450 रुपये, ताला तोड़ने के औजार और एक अवैध चाकू बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र की अक्षरधाम कॉलोनी में चोर ने 15 अगस्त को एक मकान का ताला तोड़कर तिजोरी से आभूषण और गुल्लक में रखे 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर के पास पुस्ता रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपने साथी के साथ मिलकर रात में उन मका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.