नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-36 स्थित एक मकान में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना का करीब 20 सेकेंड का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन संदिग्ध युवक दीवार फांदकर मकान परिसर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक बिना शर्ट के नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के शोर मचाने और पुलिस की सक्रिय गश्त के कारण आरोपी चोरी करने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को टैग कर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी, रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हाल के दिनों में शहर के विभिन्न सेक्टरों में चोरी और चोरी क...