Noida News: घर में घुसकर युवती से मारपीट
नोएडा, सितम्बर 26 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-19 में रहने वाले प्रेम कुमार ने बेटी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर 20 थाने में दी शिकायत के मुताबिक 25 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे प्रेम की बेटी सुनैना अपने घर पर थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अभी तक मारपीट के कारणों का पता नहीं लग सका है। आरोपी की पहचान के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.