Noida News: घर में घुसकर महिला को पालतू कुत्ते से कटवाया
नोएडा, अगस्त 25 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-2 क्षेत्र की एक सोसाइटी में घर के बाहर पड़े रेत पर कुत्ते को शौच के लिए मना करना महिला को भारी पड़ गया। पड़ोसन घर में घुस गई और उनको कुत्ते से कटवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-82 स्थित पॉकेट-7 के ईडब्ल्यूएस फ्लैट में रहने वाले विष्णु शरण पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके फ्लैट में मरम्मत का काम चल रहा है। इसके लिए उन्होंने रेत और अन्य सामान मंगवाया। पत्नी शोभा पांडेय 21 अगस्त की सुबह 6.30 बजे घर के बाहर खड़ी थीं। उस समय वह घर पर अकेली थीं, जबकि वह पार्क में घूमने गए थे। सोसाइटी में रहने वाली प्राची श्रीवास्तव अपने पालतू कुत्ते को लेकर आईं और रेत पर कुत्ते को शौच कराने लगीं। इसके लिए शोभा पांडेय ने विरोध किया तो प्राची नाराज हो गई। आरोप है कि वह पालतू कुत्ते को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.