Noida News: घर में घुसकर परिवार को पीटा, लड़की को उठा ले जाने का प्रयास
नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाले परिवार पर शनिवार शाम विशेष समुदाय के करीब 15 लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने मारपीट और लड़की को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए फेज-1 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम घर पर थे। घर पर मां, पत्नी, बेटी और एक बेटा था, तभी अचानक विशेष समुदाय के 12 से 15 अज्ञात लोग घर में घुस आए। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं, आरोपियों ने उनकी बेटी को उठा ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरारा हो गए। मामला दो समुदाय के बीच होने के चलते पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच कर आरोपियों के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.