नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। गढ़ी चौखंडी गांव में एक घर पर कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर उसे हत्या की धमकी मिली। पीड़ित ने दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-63 स्थित छिजारसी कॉलोनी में रहने वाले दीपेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने करीब आठ माह पूर्व गढ़ी चौखंडी गांव में एफएनजी के निकट 230 वर्ग गज का एक भूखंड खरीदा था। उसमें निर्माण कराकर परिवार के साथ रहने लगे। आरोप है कि पांच मार्च को तैय्यब सैफी निवासी सर्फाबाद आ धमका। उसके साथ गाजियाबाद के कविनगर निवासी राकेश प्रमुख और चार-पांच अज्ञात लोग आए। आरोपियों ने घर की जमीन को अपना बताते हुए उस पर जबरन कब्जा करने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट और जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायतकर्त...