नोएडा, अगस्त 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में घर के सामने तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर दंपति के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जहांगीरपुर कस्बे में विशाल शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के सामने मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। पीड़ित ने डीजे के टेंपो चालक को आवाज कम करने का इशारा किया तो उसने डीजे को बंद करवा दिया। इसी बीच कस्बे के रहने वाले अंकित, अमन, ललित, बंटी और सोनू पीड़ित के घर में घुस आए और डीजे बंद कराने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर मारपीट की। बीचबचाव में आई पीड़ित की पत्नी के साथ भी मारपीट की। पीड़ित का आरोप है ...