Noida News: घर के सामने टेंपो खड़ा करने पर पड़ोसी की हत्या
नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट के कुलेसरा गांव में घर के सामने टेंपो खड़ा करने पर पड़ोसी द्वारा चालक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने टेंपो चालक को पहले शराब पिलाई। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर शव को खाली भूखंड में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ जिले के खैरीरी मस्तीपुर गांव का रहने वाला पवन शर्मा अपने परिवार के साथ कुलेसरा में रहते थे। वह टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनके पड़ोस में ललित शर्मा रहता है। पड़ोसी ललित बुधवार की रात पवन को अपनी कार में बैठाकर साथ ले गया। कार में दोनों ने शराब पी। शराब पीने के दौरान दोनों में घर के सामने टेंपो खड़ा करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ललित ने गला दबाकर पवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.