नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। कस्बे में एक घर के सामने सड़क पर बैठकर हुक्का पीने और गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार वैभव गोयल ने बताया कि वह चार अक्तूबर को बाजार से अपने घर लौट रहे थे। उनके घर के सामने सुहैल चिश्ती, शाहिल चिश्ती और कुछ अन्य लोग सड़क पर बैठकर प्रतिबंधित हुक्का पी रहे थे और आपस में अभद्र मजाक व गाली-गलौज कर रहे थे। वैभव ने परिवार के साथ रहने का हवाला देते हुए उन्हें अपने घर के अंदर बैठकर हुक्का पीने और गाली-गलौज नहीं करने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर शाहिल चिश्ती और सुहैल चिश्ती ने वैभव के साथ मारपीट और बदसलूकी...