नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में एक घर के बाहर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़ित का आरोप है कि एक ढाबे के विवाद को लेकर आरोपियों ने फायरिंग की। जहांगीरपुर कस्बे में रहने वाले रेशमपाल ने पुलिस से शिकायत की। रेशमपाल का आरोप है कि दो लोगों ने उनके घर के बाहर आकर फायरिंग की। इसके अलावा घर में घुसकर मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। एक ढाबे पर कब्जा करने के लिए आरोपी जबरन दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि आरोपी उल्टा समझौते का दबाव बना रहे हैं। घर के बाहर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में जेवर कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना दो माह पुरानी है। पुलिस ने इस मा...