नोएडा, जुलाई 21 -- Noida News: या घर में सफाई करने आई महिला लाखों के गहने लेकर फरार

घटना का विवरण नोएडा। सेक्टर-19 स्थित एक मकान में सफाई का काम मांगने आई महिला लाखों रुपये के सोने के जेवर और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का परिचय सेक्टर-19 निवासी टीना सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई को एक महिला उनके घर पर सफाई का काम मांगने आई थी। जरूरत होने पर उन्होंने उसे उसी दिन काम पर रख लिया। महिला ने करीब 10 से 15 मिनट तक घर की सफाई की। इसके बाद पांच मिनट में वापस आने की बात कहकर बाहर गई, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। अगले दिन घर की जांच करने पर तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी झुमके, एक सोने का आभूषण, दो मंगलसूत्र, एक सोने की चेन के साथ पेंडेंट, एक अल...