नोएडा, अगस्त 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी में एक मकान का ताला तोड़कर बदमाश नगदी और गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाहबेरी में प्रवीण अधाना परिवार के साथ रहते हैं। वह 27 मार्च को किसी काम से बाहर गए थे। इस बीच बदमाश उनके मकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने कई बार ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाना का प्रयास किया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने अब मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की। बिसरख कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा। ...