Noida News: घर का ताला तोड़कर नगदी-गहने चुराए
नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 में बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे। पुलिस के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित एक घर में पवन सिंह चौहान परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य 17 सितंबर को अपने-अपने काम से बाहर गए थे। दोपहर में उनकी बेटी स्कूल से घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे गहने, कीमती सामान और रुपये गायब थे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.