नोएडा, अगस्त 12 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये की नगदी और गहने चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दी। सेक्टर-122 निवासी अरुण बोस ने पुलिस को बताया कि वह नौ अगस्त की सुबह अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए। किरायेदार मनोज तोलानी ने शाम को कॉल कर बताया कि पहली मंजिल स्थित उनके मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी है। दरवाजा खुला है। इतना सुनते ही अरुण परिवार समेत नोएडा आ गए। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। आलमारी से दो लाख रुपये, सोने के लाखों के गहने समेत अन्य सामान गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रवि प्रकाश सिंह रैकवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...