नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर डेल्टा-2 में बदमाशों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी कर लिए। परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान वारदात हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर डेल्टा-2 में डॉ. सीपी शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह 16 सितंबर को घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गए थे। करीब एक महीने बाद 19 अक्तूबर को वापस लौटे तो ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे 15 हजार रुपये और सोने-चांदी गहने गायब मिले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रांची गए बुजुर्ग दंपति के घर से नगदी समेत पांच लाख के जेवर की चोरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।...