Noida News: घर का ताला तोड़कर गहने चुराए
नोएडा, अगस्त 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर अल्फा वन स्थित हरमुख अपार्टमेंट में बदमाश एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अवशेष कौल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अवशेष कौल ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से जम्मू के रहने वाले हैं। फिलहाल हरमुख अपार्टमेंट में अपने फूफा अवतार कृष्ण के घर में रह रहे हैं। अवशेष ने बताया कि वह 21 मई को अपने घर जम्मू गए थे। इस बीच 13 जुलाई को उनके फूफा घर पर आए और वह यहां कुछ दिन रहने के बाद ताला लगाकर वापस गुरुग्राम चले गए। इसी बीच किसी ने घर से सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। वह 29 जुलाई को घर वापस लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी का कहना कि मुकदमा दर्ज कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.