Noida News: घर का ताला खोलकर लाखों के जेवरात और सामान चोरी
नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। मामूरा गांव में रहने वाले व्यक्ति ने घर के सामने रहने वाले बड़े भाई के परिवार पर घर का ताला खोलकर लाखों के गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। वारदात के समय पीड़ित घर का ताला बंद कर अपनी राशन की दुकान पर गए थे। पीड़ित ने भाई समेत चार के खिलाफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कराया है। गांव की गली नंबर-दो स्थित सन व्यू अपार्टमेंट में रहने वाले महाराज चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह परिवार संग रहते हैं। वह राशन की दुकान करते हैं। उनके घर के सामने उनके बड़े भाई जीवन चौधरी का परिवार रहता है। दोनों परिवारों के बीच घर आना-जाना है। वह 11 अगस्त की सुबह घर पत्नी आभा देवी संग अपनी राशन की दुकान पर काम करने गए थे। जब वापस लौटे तो अलमारी में बैग में रखे गहने और नगद रुपये नहीं थे। महाराज का आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.