नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो स्थित मिग्शन अल्टिमो सोसाइटी में रविवार को दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। उन्होंने पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत देकर बिल्डर प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि पानी की मोटर खराब है। फायर पाइपलाइन के जरिए ओवरहेड टैंक को भरा जा रहा है। इससे घरों में गंदा पानी आ रहा है। लोगों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सोसाइटी में पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। इसके बाद लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन से शिकायत की। शाम करीब चार बजे दोबारा पानी की सप्लाई शुरू हुई, लेकिन घरों में साफ पानी के बजाय काले रंग का बेहद गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी पहुंचने लगा। शिकायत करने पर जानकारी मिली कि बिल्डर प्रबंधन की मोटर खराब होने के कारण अंडरग्राउंड वाटर टैंक में पर्याप्त पान...