नोएडा, सितम्बर 30 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। रेकी करने के बाद मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी समेत अन्य सामानों की चोरी करने वाले शातिर चोर को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-21 से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दिल्ली के सीमापुरी निवासी फहीम के रूप में हुई है। वर्तमान में 24 वर्षीय आरोपी फहीम गाजियाबाद के लोनी में रह रहा है। पुलिस ने जब उसका आपराधिक इतिहास पता किया जो सामने आया कि दिल्ली के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 18 केस विभिन्न थानों में कई धाराओं में दर्ज हैं। नोएडा के सेक्टर-20 थाने में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। आरोपी के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और सात हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। ने चोरी की 50 से अधिक वारदात की हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...