Noida News: घरेलू सहायिका गहने चोरी कर फरार
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-40 में घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका पर गहने चोरी करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता राजेंद्र शर्मा की तहरीर पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र शर्मा के मुताबिक चार सितंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी घरेलू सहायिका नजमा परवीन घर पर झाड़ू-पोंछा करने आई थी। करीब 10 से साढ़े दस बजे के बीच वह काम अधूरा छोड़कर अपने पति से मिलने की बात कहकर घर से चली गई। उस समय उनकी पत्नी डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए सेक्टर-71 गई थीं। वापस घर लौटने पर उन्होंने बताया कि उनके मंगलसूत्र और सोने की चेन और अंगूठी गायब हैं। परिजनों ने घर में काफी तलाश की, लेकिन गहने नहीं मिले। शिकायतकर्ता ने घरेलू सहायिका नजमा परवीन पर गहने चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.