Noida News: घरेलू विवाद में महिला को कुत्ते से कटवाने का आरोप
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सदरपुर निवासी महिला ने घरेलू विवाद के दौरान अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने के साथ ही पालतू कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुंजन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी 17 नवंबर 2024 को राहुल शर्मा से हुई थी। आरोप है कि आठ अगस्त को घरेलू विवाद में सास अनीता शर्मा और ननद मोनिका शर्मा के बीच बहस हुई। इसी दौरान पति राहुल शर्मा को फोन कर बुलाया गया। पति के घर पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उस पर पालतू कुत्ते को छोड़ दिया गया। कुत्ते ने उसे काट लिया। कुत्ते के काटने से महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.