नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप-तीन के तहत जारी दिशा-निर्देशों और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान जारी है। यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर कुल 78,70,000 रुपये के चालान काटे गए हैं। पुलिस ने कुल 567 वाहनों के चालान किए। साथ ही लोगों को ग्रेप-तीन के तहत जारी दिशा निर्देश और यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के पंपों पर लगेंगे हाई-टेक कैमरे; बताएंगे गाड़ी को तेल मिलेगा या नहींजिले में सघन जांच अभियान यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की आंतरिक सड़कों के साथ-साथ बॉर्डर जैसे डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, जेवर टोल प्लाजा, जीरो पॉइंट और परी चौ...