Noida News: ग्रेनो वेस्ट में 45 एमएलडी क्षमता का एसटीपी इस साल चालू हो जाएगा
नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माणाधीन सीवरेज शोधित संयंत्र (एसटीपी) इस साल के अंत तक चालू हो जाएगा। सिविल कार्य अब तक 90 फीसदी हो चुका है। वहीं विद्युत व यांत्रिकी का काम भी 60 फीसदी हो गया है। कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सड़कों पर गंदा पानी बहने की समस्या दूर हो जाएगी। अधिकारी के मुताबिक एसटीपी का संचालन शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टरों के साथ आसपास के 10 से अधिक गांवों को भी फायदा होगा। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में ही 80 एमएलडी क्षमता का एक अन्य एसटीपी बनाने की भी तैयारी चल रही है। नॉलेज पार्क-5 में जगह चिह्नित कर निविदा जारी की गई है। वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि निर्माणाधीन एसटीपी का सिविल यानी निर्माण से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.