नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के पश्चिमी हिस्से में पहली सुनियोजित कमर्शियल बेल्ट विकसित करने की तैयारी कर रहा है। यह परियोजना सेक्टर-3 और नॉलेज पार्क-5 के बीच 80 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे विकसित की जाएगी। यहां शोरूम, रिटेल स्टोर, रेस्तरां, कैफे, बैंक, कार्यालय और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थापित होंगे। प्राधिकरण ने इसके लिए करीब 35 से 40 हजार वर्गमीटर भूमि चिह्नित कर ली है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्तमान में 6 से 7 लाख की आबादी निवास कर रही है। हालांकि यहां निजी बिल्डरों ने कई मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए हैं, लेकिन प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई सुनियोजित कमर्शियल बेल्ट विकसित नहीं की गई है। इसके कारण लोगों को बैंकिंग, खरीदारी और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर ...