नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर दो में बिजली के जर्जर खंभे बदले जाएंगे। साथ ही पार्कों में हाईमास्ट एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। शुक्रवार को सेक्टर का भ्रमण करने पहुंचे प्राधिकरण के अधिकारियों को लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में अधिकारियों ने सेक्टर की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन दिया। ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों की समस्याओं को हल करने के लिए सीईओ रवि कुमार एनजी ने प्राधिकरण की टीम को हर सेक्टर का भ्रमण करने और प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के लिए परियोजना, स्वास्थ्य, उद्यान, विद्युत अभियांत्रिकी, जल और सीवर विभाग की टीम गठित की गई है। ए...