Noida News: ग्रेनो वेस्ट में दो जगह पर चारदीवारी गिरी
नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी में गुरुवार की सुबह श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के पास निर्माणाधीन व्यावसायिक इमारत लंदन मार्ट में बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक चारदीवारी ढह गई। साथ ही, सड़क भी धंस गई। इसके अलावा ऐस एस्पायर सोसाइटी की चारदीवारी भी गिर गई। तेज बारिश के कारण कई सोसाइटियों के बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों तक में पानी भर गया। सेक्टर-16बी में श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के समीप बन रहे लंदन मार्ट में बेसमेंट की खुदाई के दौरान बारिश में अचानक चारदीवारी गिर गई। बारिश के कारण बेसमेंट क्षेत्र में पानी भर जाने के दौरान मुख्य सड़क भी धंस गई। निर्माणाधीन परियोजना के आगे वाले हिस्से में बेसमेंट की खुदाई का कार्य करके छोड़ रखा है। ऐसे में बारिश के कारण अचानक पानी भरने से मिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.