नोएडा, अगस्त 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में तेंदुआ देखे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडिया ऐमनाबाद गांव के समीप का बताया गया है। इस वीडियो के बाद से आसपास के गांव और सोसाइटी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तेंदुआ जैसा दिखने वाला जानवर दिखाई दे रहा है। वीडियो ने ग्रेनो वेस्ट में हड़कंप मचा रखा है। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार को वन विभाग और पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमरोहा शहर की आबादी के करीब पहुंचा तेंदुआ, दहशत में लोग वन विभाग का दावा है कि उन्हें इस तरह का कोई साक्ष्य नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायर...