नोएडा, जुलाई 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटियों में शनिवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या अजनारा होम्स सोसाइटी रही, जहां करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, पंचशील ग्रीन्स वन, कासा ग्रीन वन, स्काई गार्डन और इको विलेज-2 समेत कई सोसाइटियों में भी चार से पांच घंटे तक बिजली नहीं रही। लोगों ने एनपीसीएल और बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन समय पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक बिजली बहाल नहीं होने पर लोगों ने सोसाइटी के ग्रुप और हेल्पलाइन के माध्यम से एनपीसीएल व बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की। आरोप है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे, ज...