नोएडा, सितम्बर 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर की सड़कों पर धूल मिट्टी को नियंत्रित करने और वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए मशीन से सड़कों की सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा सेंट्रल और ईस्ट क्षेत्र में सड़कों की पांच वर्ष के लिए मशीन से सफाई कराई जाएगी। इससे संबंधित प्रस्ताव को भी बोर्ड ने मंजूरी दे दी।

वायु गुणवत्ता नियंत्रण के प्रयास वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और आईआईटी रुड़की के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए मशीन प्राधिकरण उपलब्ध कराएगा, जबकि संचालन एवं रखरखाव आदि की जिम्मेदारी ठेकेदार पर होगी। आईआईटी रुड़की के एस्टीमेट यानी आकलन पर प्राधिकरण ने दोनों जोन के लिए निविदा जारी की है। दोनों जोन में सड़कों की सफाई के लिए ठेकेदार का चयन कर लिया गया है। बता दें कि सेंट्रल जोन के अंतर...